3 जुलाई 2015 - 10:11
 विएना में परमाणु वार्ता आगे बढ़ी।

तेहरान के परमाणु मुद्दे के समाधान के लिए विएना में ईरान और गुट पांच धन एक के वार्ताकारों के मध्य जटिल और सघन वार्ताएं जारी हैं।

तेहरान के परमाणु मुद्दे के समाधान के लिए विएना में ईरान और गुट पांच धन एक के वार्ताकारों के मध्य जटिल और सघन वार्ताएं जारी हैं।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वार्ता में प्रगति हो रही है। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में कहा कि उनका तेहरान जाने का अभी कोई इरादा नहीं है। अमरीकी विदेशमंत्रालय के अनुसार जॉन कैरी वार्ता प्रक्रिया को जारी रखने के लिए विएना में मौजूद रहेंगे और वार्ता प्रक्रिया में यथावत भाग लेते रहेंगे। इसी प्रकार रिपोर्ट मिली है कि अमरीकी अधिकारियों ने ईरान के सैन्य प्रतिष्ठानों के निरिक्षण की अपनी शर्त को वापस ले लिया है और कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के पास इस बात की पुष्टि का मार्ग होना काफ़ी है कि ईरान लूसान में होने वाली सहमति पर कटिबद्ध है। उधर पश्चिमी मीडिया अब भी वार्ता के बारे में प्रोपेगैंडे करने का प्रयास कर रहा है और यह बताने की कोशिश कर रहा है कि ईरान और गुट पांच धन एक में गहरे मतभेद यथावत पाये जाते हैं।
ईरानी मीडिया का मानना है कि इन मामलों के पीछे ज़ायोनी लाबी है जो वार्ता प्रक्रिया और उसमें होने वाली प्रगति को नकारात्मक रूप में पेश कर रहा है।